संजय दत्त स्टारर 'घुड़चढ़ी' का पहला शेड्यूल पूरा...
संजय दत्त स्टारर 'घुड़चढ़ी' का पहला शेड्यूल पूरा हो गया है। इसे दिल्ली और जयपुर में शूट किया गया है। इस बात की जानकारी फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर शेयर की। 'घुड़चड़ी' में संजय दत्त के अलावा रवीना टंडन, खुशाली कुमार और पार्थ नजर आएंगे।
चिरंजीवी के साथ 'गॉडफादर' में नजर आएंगे सलमान खान
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी की 'गॉडफादर' फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म से वह तेलुगु फिल्म में डेब्यू करने जा रहे हैं। हाल ही में चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर सलमान के साथ अपनी एक फोटो शेयर की और लिखा, "गॉडफादर, आपका स्वागत है, भाई। आपकी एंट्री ने सभी को जोश से भर दिया है और उत्साह का स्तर बढ़ा दिया है। आपके साथ स्क्रीन शेयर करना खुशी की बात है।" फिल्म का निर्देशन मोहन राजा करेंगे। यह मलयालम सुपरहिट फिल्म 'लूसिफर' की रीमेक होगी।
करीना कपूर ने शुरू की अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट की शूटिंग
करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग की अनाउंसमेंट की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, '... और यह शुरू हो गया।' इस अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट को सुजॉय घोष डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में करीना के अलावा विजय वर्मा और जयदीप अहलावत भी नजर आएंगे।