रियल लाइफ हसबैंड-वाइफ रितेश देशमुख और एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा ने रील लाइफ में भी कमाल कर दिया है। दोनों की मोस्ट अवेडेट मराठी फिल्म ' वेड' सिनेमाघरों में जमकर धूम मचा रही है। बतौर एक्टर और डायरेक्टर रितेश देशमुख ने इस फिल्म में शानदार काम किया है। 

सोमवार को मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर मराठी फिल्म 'वेड' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी दी है। तरण के मुताबिक 'वेड'  के लिए ओपनिंग वीकेंड काफी शानदार गुजरा है। इस फिल्म ने रिलीज के पहले वीकेंड में 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर के हैरान किया है। 

एक मराठी फिल्म के लिए पहले तीन दिन इस तरह का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को काबिल ए तारीफ माना जा रहा है। रिलीज के पहले दिन 'वेड' ने बॉक्स ऑफिस पर 2.25 करोड़, दूसरे दिन 3.25 करोड़ और रविवार यानी तीसरे दिन 4.50 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन किया है। 

रितेश देशमुख और एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा की 'वेड' को फिल्म क्रिटिक्स पॉजिटिव रिव्यू दे रहे हैं। साथ ही ऑडियंस भी 'वेड' की तारीफ कर  माउथ पब्लिसिटी कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि 'वेड' की कमाई का आंकड़ा आएगी भी तेजी से आगे बढ़ता दिखाई देगा।