मुंबई. आमिर खान स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा अपनी रिलीज से पहले ही मुश्किल में फंसती नजर आ रही है. आमिर और करीना कपूर की यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज किया जाना है. लेकिन लोग आमिर खान के पुराने बयानों से अभी भी नाराज हैं. इसलिए आमिर खान और उनकी फिल्म के बायकॉट करने की मांग हो रही है. सोशल मीडिया पर आमिर खान और करीना की फिल्म को लेकर जबरदस्त गुस्सा दिख रहा है. इतनी सारी निगेटिविटी के बीच आमिर की मूवी कैसा परफॉर्म करती है, यह देखना रोचक होगा.
आमिर खान पूरे 4 साल के गैप के बाद फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं. बायकॉट लाल सिंह चड्ढा ट्रेंड ने उनके भविष्य पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है. ट्विटर पर #BoycottLaalSinghChaddha ट्रेंड कर रहा है. आमिर खान और करीना कपूर की इस अपकमिंग फिल्म को ना देखने के लिए जोर शोर से ट्रेंड चलाया जा रहा है. ये पूरा मामला आमिर और करीना कपूर के पुराने बयानों का है.
एक यूजर ने लिखा है कि तुम्हारी पत्नी ने कहा था भारत में रहना सुरक्षित नहीं है, तो तुम क्यों अपनी मूवी यहां रिलीज कर रहे हो. एक और शख्स लिखता है- मेरी हर किसी से अपील है कि वे अपनी मेहनत की कमाई इस मूवी लाल सिंह चड्ढा पर खर्च ना करे. वक्त आ गया है कि इन नेपो किड्स, ड्रग्स लेने वालों को माफियाओं का बायकॉट किया जाए. अपने पैसों को जरूरतमंद लोगों पर खर्च करें.
दरअसल सालों पहले आमिर ने शिवलिंग पर दूध चढ़ाने को यूजलेस बताया था. इधर करीना ने कहा था- हमारी फिल्मों को मत देखो, कोई फोर्स नहीं कर रहा. इन दोनों सेलेब्स के इन पुरानों बयानों का हवाला देते हुए इनकी मूवी लाल सिंह चड्ढा को बायकॉट करने की मांग हो रही है. यूजर्स ने आमिर खान पर हिंदू संस्कृति का अपमान करने और उसे नीचा दिखाने का आरोप लगाया है. कुछ लोगों का कहना है कि लाल सिंह चड्ढा देखने से अच्छा तो ओरिजनल फिल्म फॉरेस्ट गंप देखना है.