सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर मोस्टअवेटेड फिल्म, ब्रह्मास्त्र, के बायकॉट से रिलेटेड काफी सारे पोस्ट ट्रेंड कर रहे हैं।  इसके बाद भी फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करने में सफल रही है। फिल्म ने पहले दिन दुनिया भर में 75 करोड़ रुपये की कमाई की है। 

फिल्म के निर्माता करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है, कि, "विनम्र ... आभारी ... लेकिन फिर भी मैं अपने उत्साह को नियंत्रित नहीं कर सकता! 

बताया जा रहा है कि फिल्म ने घरेलू बाजार में रिलीज के पहले दिन में 36.50 से 38.50 करोड़ रुपये की कमाई की। वर्ल्ड वाइड पहले दिन फिल्म ने 75 करोड़ की कमाई की है। यह कोरोना काल के बाद बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग है। 

वहीं फ़िल्म को दूसरे फिल्म स्टार्स की ओर से भी सराहा जा रहा है। रितिक रोशन ने ट्वीट करते हुए कहा है, कि- मुझमें बसे छात्र को फिर से ब्रह्मस्त्र देखने की जरूरत है! एक्शन, ग्रेडिंग, बीजीएम, वीएफएक्स, साउंड डिजाइन उफ ... बिल्कुल अविश्वसनीय काम !! बहुत अच्छा। इस का पूरा आनंद लिया। टीम को मेरी बधाई!

वही एक और फैन का कहना है, कि-
ब्रह्मास्त्र भाग एक: शिवा ने मुझे बिल्कुल चौंका दिया। बॉलीवुड फिल्म के साथ मेरा पहला अनुभव और इसमें सब कुछ है। यह बहुत ही एवेंजर्स/मार्वल महसूस करता है और 2 घंटे और 40 मिनट का रनटाइम वास्तव में फ्लोट करने लगा। एक्शन और भव्य दृश्यों से भरपूर, इसे अवश्य देखना चाहिए!

गौरतलब है कि आलिया और रणबीर कपूर की यह साथ में पहली फिल्म है। इसी फिल्म के सेट पर दोनों की ‘लव स्टोरियां’ शुरू हुई थीं, जो शादी के बाद अब जल्द ही माता-पिता बनने की खुशियों में बदलने वाली है।