रणबीर कपूर की अभी कुछ महीनों पहले ही शादी हुई है, शादी के बाद पड़ने वाले रणबीर के बर्थडे के लिए वाइफ आलिया ने कुछ ख़ास पिलान किया है। रणबीर लंबे अंतरल के बाद अपना जन्मदिन मनाएंगे क्योंकि उनके पिता और अभिनेता ऋषि कपूर के जाने के बाद वे अपना जन्मदिन नहीं मना रहे थे।
लेकिन इस बार शादी के बाद ये उनका पहला जन्मदिन है और वह अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ कुछ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहते हैं। रणबीर के एक करीबी ने बताया, "रणबीर कपूर एक इंट्रोवर्ट इंसान हैं।बर्थडे के लिए ग्रेंड पार्टी थ्रो करना उन्हें पसंद नहीं बल्कि वे अपने करीबियों के साथ ही अपना बर्थ डे मनाना पसंद करते हैं।
उनके बर्थडे के लिए आलिया भट्ट ने अपने घर पर एक डिनर पार्टी की रखी है। जिसमें उनके करीबी दोस्त करण जौहर, करीना कपूर खान, आकांक्षा राजन, अयान मुखर्जी और अन्य को शाम को एक साथ आने के लिए इनवाइट किया गया है। सूत्र आगे कहते हैं, "आलिया भट्ट को भी पार्टी करना कोई ख़ास पसंद नहीं है आलिया ने अपने डियर हसबैंड के लिए के लिए एक ख़ास का केक भी ऑर्डर दिया है।
वहीं आलिया के पास रणबीर कपूर के लिए एक विशेष सरप्राइज भी है जो क्या है ये तो हम नहीं जानते लेकिन रणबीर के चेहरे पर एक मुस्कान ज़रूर लाएगा।" 5 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद रणबीर और आलिया ने अप्रैल में शादी कर ली थी। और अपनी शादी के तुरंत बाद, दंपति ने अपनी प्रेगनेंसी की भी घोषणा की और वे दिसंबर में अपने पहले बच्चे का वेलकम करने जा रहे हैं।