MP News: मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बनाए गए डॉ. मोहन यादव ने शपथ ग्रहण के बाद बड़ा एक्शन लेते हुए राजधानी भोपाल में पहली बुलडोज़र कार्रवाई को अंजाम दिया.
हाल ही में राजधानी भोपाल में बीजेपी नेता पर हमला करने वाले आरोपियों के घरों पर बुल्डोज़र चलाने की कार्रवाई की गई है. जिसमें मुख्य आरोपी फारूक राइन पर बीजेपी कार्यकर्ता का हाथ काटने का आरोप लगा था. इस मामले में भोपाल कलेक्टर ने भी NSA के तहत कार्रवाई की थी.
जानें पूरा मामला-
दरअसल, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के रिजल्ट सामने आने के बाद हबीबगंज थाना क्षेत्र में बीजेपी नेता देवेंद्र ठाकुर पर पुरानी रंजिश के चलते कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया था.
जिसमें देवेंद्र ठाकुर की हथेली कट गई थी. इस जानलेवा हमले के बाद बीजेपी सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की गई थी. फ़िलहाल, मोहन सरकार ने सख्त एक्शन लेते हुए हथेली काटने वाले 5 आरोपियों के 3 घर गुरुवार को बुलडोजर चलाकर ढहा दिए.
इस दौरान थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहें. बता दें कि आरोपियों ने 5 दिसंबर को तलवार मारकर बीजेपी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ अरेरा मंडल के महामंत्री देवेंद्र ठाकुर की हथेली काट दी थी.