आज कल आपने गौर किया तो एतिहासिक मुद्दों के अलावा पौराणिक कथाओं पर भी धुआंधार फिल्में बनाई जा रही हैं। रामायण हो या महाभारत, इतने टीवी शोज और फिल्में इन पर बना दिए गए हैं कि दर्शक भी अब कंफ्यूज हो गए हैं कि असल कहानी आखिर है क्या ।
प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर आदिपुरुष तो आ ही रही है। उसके अलावा एक और फिल्म बनाई जा रही है, जिसका नाम है रामायण। अब इससे जुड़ी क्या कुछ अपडेट्स आई हैं, चलिए विस्तार से बताता हैं। नितेश तिवारी और मधु मंटेना के निर्देशन में बनने वाली रामायण में राम और सीता के किरदार का तो पता नहीं लेकिन रावण कौन होगा, इसकी जानकारी हो गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यश से इस कैरेक्टर के लिए बातचीत की गई है। मेकर्स को उम्मीद है कि रॉकी भाई राजी हो जाएंगे। हालांकि अभी कुछ कंफर्म नहीं है। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर को भी इसमें कोई अहम रोल दिया जा सकता है।
सोर्सेज के मुताबिक, यश बहुत कुछ अच्छा करना चाहते हैं। उनके पास बहुत सी स्क्रिप्ट आ रही हैं, जिसमें से उन्होंने 4-5 स्क्रिप्ट फाइनल की हैं। इसमें से एक नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली रामायण भी है। यश प्री- विजुलाइजेशन से काफी प्रभावित हैं और वह जल्द रामायण की टीम से मीटिंग करने वाले हैं।