कैग की 2022 की रिपोर्ट ने खोली नल जल योजना, अंत्येष्टि सहायता राशि में गड़बड़ी की पोल


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

इससे सरकार के कामकाज में हुए फर्जीबाड़े पर भी सवाल उठ खड़े हुए हैं..!

कैग की 2022 की रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट ने सरकार की कई योजनाओं की पोल खोलकर रख ही है। इससे सरकार के कामकाज में हुए फर्जीबाड़े पर भी सवाल उठ खड़े हुए हैं।

कैग की 2022 की रिपोर्ट ने नल जल योजना की पोल खोलकर रख दी है। 14 नगरीय निकायों में 34.07 प्रतिशत घरों में अभी भी नल-जल कनेक्शन नहीं है। वहीं पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच नहीं की जा रही है। इसके अलावा उपभोक्ताओं के परिसर में पानी के मीटर तक नहीं लगाए गए है।

2002 की कैग रिपोर्ट में अंत्येष्टि सहायता राशि में गड़बड़ी का भी खुलासा हुआ है। कैग रिपोर्ट में श्रमसेवा पोर्टल के डाटा का भी विश्लेषण किया गया। प्राप्त आंकड़ों में 142 मामलों में 52 खातों में 1.68 करोड़ की राशि जमा की गई। 

रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा हुआ है, कि ये खाते पंजीकृत श्रमिकों के नहीं थे। अलावा इसके विवाह सहायता के 86 मामलों में बिना पंजीकृत श्रमिकों के 41 बैंक खातों में 38.92 लाख की राशि जमा की गई।