बॉलीवुड कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट माता-पिता बन गए हैं. इस जोड़े ने शादी के 2 महीने बाद ही घोषणा कर दी थी कि उनके जीवन में एक बहुत ही खास मेहमान का आगमन होने वाला है.


जून में आलिया ने एक फोटो शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी. हाल ही में रणबीर और आलिया को मुंबई के एक अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया था. जिसके बाद से ही आलिया की डिलीवरी की चर्चा होने लगी थी.

बता दें कि आलिया को रविवार सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर मुंबई के एच. एन. रिलायंस अस्पताल में एडमिट कराया गया था. उस समय रणबीर कपूर भी अस्पताल में मौजूद थे.

मीडिया सूत्रों ने बताया कि आलिया ने बेटी को जन्म दिया है. आलिया और रणबीर ने फिलहाल मम्मी-पापा बनने का अधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया है. आज सुबह आलिया ने रिलायंस अस्पताल में बेबी को जन्म दिया. फिलहाल बेबी और आलिया दोनों ही स्वस्थ बताए जा रहे हैं. इस खबर के बाद से ही कपूर खानदान में जश्न का माहौल हैं. 

इसी साल शादी के बंधने में बंधे थे आलिया-रणबीर

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इसी साल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे थे. दोनों की शादी कुछ ख़ास मेहमानों के बीच उनके घर पर की गई थी. जिसमें आलिया नो मेकअप लुक में नजर आई थीं.