मध्य प्रदेश में बदलते मौसम के मिजाज, दिन में तेज धूप तो रातें सर्द, कुछ स्थानों पर बारिश का अलर्ट


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

MP Weather Update: वर्तमान में मध्य प्रदेश में दिन में गर्मी और रात में ठंड पड़ रही है, अब पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद बारिश की संभावना जताई जा रही है..!!

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम दो तरह के रंग दिखा रहा है। दोपहर में तेज धूप निकल रही है, लेकिन रात में ठंड का असर अभी भी दिखाई दे रहा है। तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है।

मौसम विभाग के अनुसार 12 और 13 फरवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। दरअसल, ठंड और गर्मी के मेल से बारिश हो सकती है। बारिश के बाद तापमान में और भी बढ़ोत्तरी होने का अनुमान है। फिलहाल राज्य के अधिकतर इलाकों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।

फिलहाल दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है और रातें ठंडी हैं, लेकिन जल्द ही मौसम बदलेगा। बुधवार से तापमान में आंशिक कमी आएगी। 2 से 3 डिग्री की यह गिरावट आपको ठंड का एहसास करा सकती है। वर्तमान में बादलों के कारण रात्रि तापमान बढ़ रहा है। बुधवार से बादल छंटने लगेंगे और पारा गिरना शुरू हो जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी का अनुभव हो रहा है। अब तापमान धीरे-धीरे कम होगा। 8 फरवरी से तापमान में कमी आने का सिलसिला शुरू होगा लेकिन फरवरी के अंत तक स्थिति बदल जाएगी। 12 और 13 फरवरी को कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ का मध्य प्रदेश के मौसम पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। इसका असर फरवरी में भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में देखने को मिलेगा। विक्षोभ सक्रिय हो जाएंगे और मौसम बदल जाएगा, जिससे दिन के तापमान के साथ-साथ रात का तापमान भी बढ़ जाएगा। बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 12 और 13 फरवरी को प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होगी।

मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में मौजूदा तापमान की बात करें तो सिवनी सबसे गर्म रहा। यहां का तापमान 34.2 डिग्री तक पहुंच गया है। मंडाले में भी ऐसी ही स्थिति देखी गई। 33 डिग्री बैतूल और भोपाल में तापमान 32 डिग्री को पार कर गया। इंदौर में भी तापमान 32.5 डिग्री तक पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो राजधानी भोपाल में 11 डिग्री, राजगढ़ में 13 डिग्री और पचमढ़ी में 13.4 डिग्री दर्ज किया गया।