भोपाल: नामीबिया से आए चीतों को कूनो नेशनल पार्क की आबो-हवा रास आने लगी है. क्वारिनटीन बाड़े से निकालकर बड़े बाड़े में छोड़े जाने के चीता बंधु उछल-कूद करने लगे हैं. यही नहीं, पिछले 24 घंटे के भीतर ही दोनों चीतों ने पहला शिकार कर लिया.

चीतों ने रविवार की रात या सोमवार की तड़के एक चीतल (चित्तीदार हिरण) का शिकार किया. बड़े-बड़े में चीता छोड़ने के बाद भोपाल लौटे पीसीसीएफ जसवीर सिंह चौहान ( वन्य प्राणी ) ने को बताया कि अब चीते खुद शिकार कर अपना भोजन प्राप्त करेंगे, लेकिन जरूरत पड़ी तो उन्हें बाहर से भी भोजन दिया जाएगा. दिलचस्प पहलू यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और वीडियो ट्वीट किया है जिसमें चीता को शिकार करते हुए देखा जा सकता है.

चौहान ने बताया कि कूनो नेशनल पार्क में छोटे बाड़ों से निकालकर बड़े बाड़े में छोड़े गए दोनों चीतों ने पहले दिन रविवार को न सिर्फ खुले जंगल में मस्ती की, बल्कि कई बार कई दफा चीतल और सांभर को देख तेज रफ्तार से दौड़ भी लगाई और शिकार की कोशिश भी की. हालांकि, कुछ समय बाद दोनों अपने प्रयास में सफल हो गए.

पीसीसीएफ बंद प्राणी ने इस बात को खारिज कर दिया कि चीता बड़े-बाड़े में रिलीज करने के पहले वन मंत्री को जानकारी नहीं दी गई थी. मंत्री की मनाही के बाद ही रविवार को दोनों चीता को बड़े-बड़े में रिलीज किया गया. दिलचस्प पहलू यह है कि चीता रिलीज होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर अधिकारियों की प्रशंसा की. जबकि वन मंत्री विजय शाह ने नाराजगी जताई थी.

यही वजह है कि रविवार को बड़े बाड़े में अन्य चीतों को छोड़ने के बजाय इन्हीं दोनों भाइयों का व्यवहार देखा गया. विशेषज्ञों ने बड़े के सीसीटीवी कैमरों के साथ ही ड्रोन कैमरे के जरिए इन चीतों की मॉनिटरिंग की, जिसमें पाया गया कि दोनों चीतों ने बाड़े में खूब उछल कूद की. दोनों चीतों का व्यवहार भी बेहतर नजर आया, जिससे लगा कि अफ्रीकी चीतों को कूनो का जंगल रास आ रहा है. 

बचे 6 चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ने पर मंथन-

2 चीते बड़े बाड़े में छोड़े जाने के बाद अभी 6 चीते छोटे बाड़ों में ही क्वारंटीन हैं. हालांकि रविवार को कोई चीता नहीं छोड़ा गया, लेकिन टास्क फोर्स के सदस्य कूनो में ही डटे रहे और दिन भर इसी पर मंथन किया. अधिकारियों का कहना है कि सभी चीतों को एक साथ बड़े बाड़े में नहीं छोड़ सकते हैं. पहले देखेंगे कि जिन 2 को छोड़ा है, वह बाहर ठीक तरह से रह पा रहे हैं या नहीं, उसके बाद ही बाकियों को एक दो करके ही छोड़ेंगे.