भोपाल: प्रदेश के नौरादेही एवं गांधी सागर अभयारण्यों में भी दक्षिण अफ्रीका से आने वाले चीते बसाये जायेंगे। दरअसल, मप्र में चीते बसाने के लिये तीन अभयारण्यों पालपुर कूनो, नौरादेही एवं गांधी सागर का चयन किया गया था जिसमें से पालपुर कूनो का चयन कर लिया गया।

चूंकि ये तीनों ही अभयारण्य चीते के रहवास हेतु अनुकूल पाये गये हैं, इसलिये आगे नौरादेही एवं गांधी सागर में भी चीते बसेंगे। वन मंत्री विजय शाह के अनुसार, पालपुर कूनो में आने वाले चीतों की संतानों को आगे नौरादेही एवं गांधी सागर अभयारण्यों में बसाया जायेगा।