Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने 12 उम्मीदवारों के नाम वाली चौथी लिस्ट जारी कर दी है. अब तक आप (AAP) ने 90 विधानसभा सीटों में से 45 पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं.

चौथी लिस्ट में इन 12 नामों पर लगी मुहर-

सामरी- देव गणेश टेकाम
लुंड्रा - अलेक्जेंडर
सीतापुर - मुन्ना टोप्पो
जशपुर - प्रकाश टोप्पो
रायगढ़ - गोपाल बापुड़िया
पाली तानाखार - सोबराम सिंह 
जांजगीर चांपा- परमेश्वर प्रसाद सन्डे
खल्लारी - नीलम ध्रुव
बलौदाबाजार - संतोष यदु
रायपुर उत्तर - विजय गुरुबक्सानी
आरंग - परमानंद जांदड़े
बिंद्रावागढ़- भागीरथ मांझी

स्टार प्रचारक की सूची भी जारी-

हाल ही में AAP ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अपने 37 स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी की. जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, आप सांसद संजय सिंह सहित मनीष सिसोदिया के नाम शामिल है. 

हालांकि, स्टार प्रचारक की लिस्ट में संजय सिंह और मनीष सिसोदिया का नाम देख हर कोई हैरान रह गया. क्योंकि दोनों ही नेता इस समय शराब घोटाला मामले में जेल में बंद हैं.

दो चरणों में होगा मतदान- 

अगर हम चुनावी तारीख की बात करें तो छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान किया जाएगा. जिसका रिजल्ट 3 दिसंबर को आएगा.