छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता जी नंदकुमार बघेल का सोमवार (8 जनवरी) को देहांत हो गया। वे लंबे समय से रायपुर के निजी अस्पताल में में भर्ती थे। सोमवार सुबह 89 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली।

नंदकुमार बघेल का पार्थिव शरीर उनके पाटन वाले निवास में रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार 10 जनवरी को होगा। अंतिम संस्कार के लिए भूपेश बघेल की बहन का इंतज़ार किया जा रहा है। वे विदेश में हैं।  

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने X पर पोस्ट कर अपने पिता के देहांत की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा- दु:ख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि बाबूजी श्री नंद कुमार बघेल जी का आज सुबह निधन हो गया है। अभी पार्थिव शरीर को पाटन सदन में रखा गया है।  मेरी छोटी बहन के विदेश से लौटने के बाद अंतिम संस्कार 10 जनवरी को हमारे गृह ग्राम कुरुदडीह में होगा।

नंदकुमार बघेल ब्रेन और स्पाइन से संबंधित पुरानी बीमारी थी। वहीं, उन्हें अनियंत्रित शुगर भी थी।  उनके शरीर में दाहिने भाग का लकवा था और बायां भाग पूरी तरह से काम नहीं कर रहा था। नंवबर 2023 से ही उनकी तबीयत गंभीर और चिंताजनक बनी हुई थी।