मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्धारित कार्यक्रमानुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से मझगवां विकासखंड के पाटन खुर्द आयेंगे और यहां विकसित भारत संकल्प यात्रा के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ यादव पाटन खुर्द से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 1ः15 बजे चित्रकूट के उद्यमिता परिसर के हेलीपैड पहुंचेंगे। दर्शन-पूजन के स्थानीय कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव दोपहर 1ः30 बजे ग्रामोदय विश्वविद्यालय के सभागार में श्री रामचंद्र पथ वन गमन न्यास की बैठक लेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ यादव अपरान्ह 2ः45 बजे ग्वालियर-बेंगलुरु फ्लाइट के शुभारंभ कार्यक्रम में वर्चुअली जुडेंगे। अपरान्ह 3ः15 बजे मुख्यमंत्री डॉ यादव भगवान कामतानाथ स्वामी के दर्शन-पूजन के बाद 4 बजे स्थानीय आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव सायं 4ः30 बजे उद्यमिता परिसर के लिए हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा खजुराहो के लिए रवाना होंगे।
पथ गमन न्यास “की पहली बैठक आज चित्रकूट में होगी मुख्यमंत्री डॉ. यादव अध्यक्षता करेंगे.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट में “श्रीरामचंद्र पथगमन न्यास “की पहली बैठक होगी, जिसमें “श्रीरामचंद्र पथगमन न्यास’’ से जुड़े सभी विषयों पर चर्चा की जायेगी।