भोपाल: राज्य सरकार ने व्यापम की तरह मुख्य तकनीकी परीक्षक सतर्कता संगठन खत्म कर दिया है तथा इसके स्थान पर मप्र कार्य गुणवत्ता परिषद का गठन कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि व्यापम घोटाले के बाद इसका नाम बदलकर पीईबी कर दिया गया था। मुख्य तकनीकी संगठन का काम निर्माण कार्यों में होने वाली तकनीकी गड़बडिय़ों को उजागर करना होता है, अब यह कार्य नये नाम से गठित परिषद करेगी। परिषद का कार्यालय भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित शिल्प भवन में रहेगा।