कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पर सुबह 5 बजे खारुन नदी में स्नान किया है। उन्होंने ठंडे पानी में डुबकी लगाई। सीएम भूपेश बघेल जिस अंदाज़ में नदी में गुलाटी मारकर कूदे उन्हें देख सब दंग रह गए। स्नानं के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हटकेश्वर महादेव के दर्शन किये।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सुबह रायपुर के महादेव घाट पहुंचे थे। यहाँ उन्होंने खारून नदी में स्नान कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पिछले साल खारुन नदी के घाट के विकास की घोषणा की थी, अब बजट में प्रावधान के साथ घाट के विकास का काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पुन्नी मेला हमारी प्राचीन परंपरा है।
कार्तिक पूर्णिमा की विशेष परंपरा
गौरतलब है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन छत्तीसगढ़ में कार्तिक पुन्नी मेला का आयोजन किया जाता है। गांवों में लोग नदियों के घाट में स्नान करते हैं। इस दौरान सभी सुबह-सुबह दीपदान करते हैं। इसमें एक और परंपरा है जिसके अनुसार ग्रामीण अंचल में बच्चों को खीर खिलाते हैं। ये परंपराएं छत्तीसगढ़ में हर साल निभाई जाती हैं।