CM डॉ. मोहन यादव इन जिलों का करेंगे दौरा, जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

सीएम डॉ मोहन यादव उमरिया में करोड़ों के निर्माण कार्य की देंगे सौगात..

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 फरवरी बुधवार को उमरिया और जबलपुर जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान वे नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की बैठक, उज्जैन कुंभ 2028 के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर चर्चा, अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण और अन्य विकास परियोजनाओं के लोकार्पण सहित विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

इसी क्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव ने बुधवार की सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास, भोपाल में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, नर्मदा नियंत्रण मंडल एवं नर्मदा बेसिन प्रोजेक्ट्स कंपनी लिमिटेड की 32वीं संचालक मंडल बैठक में हिस्सा लिया। 

सुबह 11:45 बजे मुख्यमंत्री निवास से वे वर्ष 2028 में उज्जैन में होने वाले कुंभ के सफल आयोजन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग पर आयोजित विशेष बैठक में शामिल हुए।

दोपहर 1:35 बजे मुख्यमंत्री उमरिया जिले के नौरोजाबाद स्थित मुख्यमंत्री आवास के लिए रवाना होंगे, जहां वे स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और एक जनसभा में भाग लेंगे।

दोपहर 3:50 बजे जबलपुर जिले के उमरिया गांव पहुंचेंगे और गौशाला के भूमिपूजन समारोह में भाग लेंगे। शाम 5:25 बजे मुख्यमंत्री जबलपुर में आयोजित रणजी स्टेडियम के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे।

शाम 6:20 बजे मुख्यमंत्री विधायक अशोक रोहाणी से उनके निवास पर मुलाकात करेंगे, जिसके बाद वे शाम 7:40 बजे जबलपुर से भोपाल लौटेंगे।