CM Mohan Yadav on Pakistan: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के बयानों से बौखलाए पाकिस्तान ने आपत्ति जताई है. हालांकि, पाकिस्तान की इस आपत्ति पर एमपी सीएम ने पलटवार करते हुए दो-टूक जवाब दिया है. दरअसल, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने राम मंदिर निर्माण की निंदा करते हुए अपने ऑफिसियल एक्स (पूर्व-ट्विटर) अकाउंट से एक प्रेस रिलीज जारी की हैं.
सीएम यादव के बयान से बौखलाया पाकिस्तान-
इस प्रेस रिलीज में पाकिस्तान की तरफ से कहा गया कि भारत में हिंदुत्व विचारधारा का बढ़ता ज्वार धार्मिक सद्भावना और क्षेत्रीय शांति के लिए गंभीर खतरा है. भारत के दो प्रमुख राज्यों उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने बाबरी मस्जिद के विध्वंस या राम मंदिर के उद्घाटन को पाकिस्तान के कुछ हिस्सों को पुन: प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम बताया गया है. अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भारत में बढ़ते इस्लामोफोबिया, घृणा बयान और घृणा अपराधों पर संज्ञान लेना चाहिए.


पाकिस्तान को सीएम यादव का दो-टूक जवाब
पाकिस्तान के इस बयान पर दो-टूक जवाब देते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि पाकिस्तान लाख आपत्ति जताए लेकिन हम सब जानते है कि सिंध से जो विस्थापित लोग आए हैं उसके पहले अखंड भारत ही था. ननकाना सहित कई स्थल हमारे अतीत में अखंड भारत के जो हिस्से रहे है.
सीएम यादव ने आगे कहा कि पंजाब, सिंध, गुजरात, मराठा आज भी हमारे राष्ट्रगान में है. ऐसे में हम उसे अलग कैसे छोड़ सकते है. अयोध्या में श्रीराम मंदिर में भगवान रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा हुई है. हमारा सांस्कृतिक अखंड भारत का जो सपना हजारों हजार साल से रहा है. किसी के आपत्ति करने से बात समाप्त नहीं हो जाएगी, वह अपनी जगह स्थाई रहेगी.
सीएम यादव के इस बयान से बौखलाया पाकिस्तान-
रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले सीएम मोहन यादव ने राजधानी भोपाल में आयोजित हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम में कहा था कि इतिहास बन जाएगा, रामराज्य के प्राकट्य का पहला चरण है, अखंड भारत फिर बनेगा. अफगानिस्तान तक अखंड भारत होगा. राम मंदिर निर्माण इसका पहला चरण है. हमारा समय खराब था तो आक्रांताओं ने छिन्न भिन्न कर दिया था. हमारे आराध्य का मंदिर दुश्मनों की आंखों में खटकता था, लेकिन अब फिर से अखंड भारत बनेगा. बता दें कि इसी बयान पर पाकिस्तान इन दिनों बौखलाया हुआ है.