दीपावली के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छोटी दिवाली के दिन अपने निवास पर "दीपोत्सव" कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उन बच्चों को बुलाया गया, जिनके अपने कोरोना जैसी महामारी के दौरान उनसे हमेशा के लिए बिछड़ चुके हैं। 

या फिर कहें तो सीएम शिवराज ने उन अनाथ बच्चों के साथ दिवाली मनाई, जिनके अपने अब इस दुनिया में नहीं हैं। इस दौरान सीएम बच्चों के साथ दीप जलाते, खुशियां मनाते और यहाँ तक की गाना गाते, नृत्य करते भी दिखाई दिए। 

बता दें कि बीते दो सालों में कोरोना महामारी के दौरान ऐसे कई बच्चे हैं जो अनाथ हो गए थे। प्रदेश की शिवराज सरकार ने ऐसे बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए कई सराहनीय प्रयास किये। जिसका एक छोड़ा सा उदाहरण यही हैं कि अपनों से दूर होने के बाद भी बच्चों के चहरे से उनके मामा शिवराज ने कभी मुस्कान कम नहीं होने दी।