मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दोपहर 2 बजे बुधनी एसडीएम कार्यालय में अपना नामांकन भरेंगे। इससे पहले वे सोमवार सुबह परिवार सहित गृहग्राम जैत पहुंचे। यह उन्होंने नर्मदा पूजन, हनुमान मंदिर में पूजन और पैतृक घर में कुल देवी देवताओं का पूजन किया।
यहाँ जैत के बाद सलकनपुर में मां विजयासन की पूजा कर वे बुधनी रवाना होंगे। दोपहर दो बजे वे बुधनी पहुंचेंगे और नामांकन जमा करेंगे। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में लाड़ली बहने और बुधनी विधानसभा की जनता उनके साथ होगी।
बुधनी में कांग्रेस ने उनके सामने टीवी कलाकार विक्रम मस्ताल को उतारा है। नामांकन के बाद मुख्यमंत्री शिवराज चौहान दोपहर 4 बजे सिवनी मालवा विधानसभा और 5.30 बजे सोहागपुर विधानसभा को संबोधित करेंगे।