मिशन 2023 से पहले सीएम शिवराज एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। कांग्रेस की 15 महीने की सरकार गिरने के बाद चौथी बार सत्ता में सीएम शिवराज का ये कार्यकाल काफी बदला-बदला नज़र आ रहा है। बुलडोज़र मामा के रूप में लोकप्रिय हो रहे सीएम शिवराज सिंह चौहान के तेवर अपराधियों से लेकर लापरवाह अधिकारियों पर भी काफ़ी सख्त दिख रहे हैं।

सीएम शिवराज जनता से सीधे जुड़े हुए नेता मानें जाते हैं। इसीलिए वह जनता के बीच जाकर ही योजनाओं और समस्याओं का जायजा लेते नजर आते हैं। इन योजनाओं में गड़बड़ी के चलते सीएम शिवराज कई बार मंच पर ही अधिकारियों पर सख्त रुख़ दिखा चुके हैं। अब कुछ ऐसा ही डिंडौरी जिले में भी देखने को मिला है।  

हाल ही में सीएम शिवराज डिंडौरी जिले के ग्राम जोगी टिकरिया दौरे पर पहुंचे थे। मंच से योजनाओं के बारे में जानकारी लेते समय उज्ज्वला योजना के तहत कार्ड बनाने में लापरवाही सामने आने पर सीएम शिवराज ने डीएसओ टीकाराम अहिरवार को मंच से ही सस्पेंड कर दिया। 

साथ ही सख्त तेवर दिखाते हुए सीएम शिवराज ने साफ-साफ़ शब्दों में कहा कि ‘अगर किसी भी तरह की गड़बड़ी की सूचना मिली तो तुरंत एक्शन लिया जायेगा।

सीएम के इन तेवरों से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर कोई भी जनता के साथ धोखाधड़ी करेगा तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। हालांकि कुछ लोग इसे आने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर भी देख रहे हैं।