मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन में महाकाल लोक के लोकार्पण उत्सव में सभी से शामिल होने की अपील की है। साथ ही उन्होंने इस पुण्य अवसर पर सोशल मीडिया में अपनी डीपी को महाकाल को समर्पित करते सोशल मीडिया पर डीपी और बैनर महाकाल लोक के नाम कर महाकालेश्वर की वंदना करने का आग्रह किया है।  

मुख्यमंत्री शिवराज ने ट्वीट किया कि- पुण्य अवसर आया है, 11 अक्टूबर को हमारे प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी-श्री महाकाल महाराज को अर्पित करेंगे "श्री महाकाल लोक"। आइये,इस उत्सव के सहभागी बनें और अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल की डीपी व बैनर पर श्रद्धा भाव से श्री महाकालेश्वर की वंदना करें।
।।जय श्री महाकाल।।

मुख्यमंत्री शिवराज की इस पहल के बाद मंत्रियों-विधायकों के साथ अन्य नेताओं ने भी अपनी डीपी और बैनर को महाकाल को समर्पित करना प्रारंभ कर दिया है। महाकाल लोक के प्रथम चरण का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को करेंगे। 

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री शिव राज सिंह चौहान बुधवार को उज्जैन पहुंचे थे। उन्होंने महाकाल की सवारी का रथ भी खींचा थी और महाकाल मंदिर में  पूजाअर्चना भी की थी। इसके साथ ही महाकाल लोक के लोकार्पण का उत्सव प्रारम्भ हो गया है।