मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार सुबह सागर जिले में प्रशासन के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने इस वर्चुअल बैठक में इस बैठक में जल जीवन मिशन, सीएम हेल्पलाइन, बिजली आपूर्ति के मामले में नाराजगी प्रकट की तथा विकास कार्यों, हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन और कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में मंत्री भूपेन्द्र सिंह, गोपाल भार्गव मौजूद थे जबकि सागर के ही तीसरे मंत्री गोविन्द राजपूत नहीं थे, अब कहा जा रहा है कि इस बैठक के विषय में मंत्री राजपूत को पहले से नहीं बताया गया, इस कारण वे शामिल नहीं हुए। जानकारी के मुताबिक बैठक में सीएम ने कहा कि अडॉप्ट एन आंगनवाडी अभियान, अमृत सरोवर, संस्थागत प्रसव, स्ट्रीट वेंडर योजना, आंगनवाड़ी, मुख्यमंत्री जन सेवा शिविर के विषयों पर काम ठीक है।

उन्होंने का कि जिले का विकास कैसे आइडियल हो सकता है पूरी टीम को मिलकर यह प्रयास करना चाहिए। चाहे वह डेवलपमेंट के काम हो, वह निश्चित समय सीमा में पूरे हों और चाहे वह जनकल्याण की योजनाएं उनके क्रियान्वयन में कहीं भी कोई गडबड नहीं होनी चाहिए।