मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार 13 जनवरी को शहडोल के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शहडोल के जमुई हेलीपैड पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

इसके बाद सीएम यादव ने पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय, शहडोल में नवनिर्मित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सीएम ने लोकार्पित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का अवलोकन किया तथा खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनसे बातचीत भी की।

सीएम मोहन यादव ने शहडोल में आयोजित 'जन आभार यात्रा' में भी हिस्सा लिया। इसके बाद सीएम यादव ने शहडोल में 'आहार अनुदान योजना' अंतर्गत जनजातीय बहनों को पोषण आहार के लिए राशि का अंतरण किया। 

इस मौके पर बोलते हुए सीएम मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफों के पुल बांधे।
पीएम मोदी के नेतृत्वए में लागू हुई 'नई शिक्षा नीति' पर बोलते हुए सीएम ने कहा, नई सिक्षा नीति में उन सभी चीजों को समाहित किया गया है, जिनकी वजह से भारत का इतिहास हजारों सालों से जाना जाता रहा है।

पीएम मोदी के नेतृत्व में ओलंपिक में पुरस्कारों की झड़ी लग गई, लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब पदक प्राप्त करना मुश्किल था।
सीएम यादव ने आगे कहा, पीएम का नाम लेते ही व्यक्ति रोमांच और उत्साह से भर जाता है। यह हमारा सौभाग्य है कि वह हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं।

भागवान राम के बारे में बात करते हुए सीएम बोले, आदर्श पिता, आदर्श पुत्र, आदर्श पति, आदर्श शासक और अपना सब कुछ लुटाकर के भी आनंद के साथ सबका कल्याण करने वाले भगवान श्रीराम ही हैं।
मध्युप्रदेश की धरती बहुत सौभाग्येशाली है। 5 हजार साल पहले भगवान श्री कृष्णर एवं बलराम जी की शिक्षा स्थनली मध्युप्रदेश की पुण्य धरा उज्जैन रही है। 

सीएम ने कहा, शहडोल को ईश्वर से प्रकृति की सुंदरता का आर्शीवाद मिला है। सहस्त्र तालाब के कारण यहां का नाम शहडोल रखा गया।

सीएम ने आगे कहा, कांग्रेस ने राम मंदिर का न्यौता अस्वीकारा…कांग्रेस द्वारा राम मंदिर के 'प्राण-प्रतिष्ठा समारोह' के निमंत्रण को ठुकराना दुखद है। विचारों की भिन्नता में संस्कृति को नकारना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।