भोपाल: स्विटज़रलैंड के दावोस में 15 जनवरी से 19 जनवरी के बीच वर्ल्ड इकोनामिक फोरम की बैठक होगी। इसमें मप्र के सीएम मोहन यादव भी आमंत्रित हैं, परन्तु अभी तक उनके वहां जाने का कार्यकम नहीं बना है।
इसका कारण उनकी आने वाले लोकसभा चुनाव एवं अयोध्या में श्री राम मंदिर के लोकार्पण का कार्यक्रम है। उल्लेखनीय है कि हर साल होने वाली इस बैठक में तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान कई बार स्विटज़रलैंड जा चुके हैं तथा वर्ष 2019 में तत्कालीन सीएम कमलनाथ भी वहां गये थे।