सीहोर,

कथित सामाजिक कार्यकर्ता माखन सिंह सोलंकी ने जाने-माने कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के खिलाफ कलेक्टर के पास शिकायत दर्ज कराई है सोलंकी ने आरोप लगाया है कि सीहोर के पंडित प्रदीप मिश्रा ने भारतीय संविधान पर अनियंत्रित टिप्पणी की थी पंडित मिश्रा हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। लिखित शिकायत में मांग की गई है कि पंडित प्रदीप मिश्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए और उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले चर्चित कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने प्रवचन के दौरान भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कही थी मिश्रा ने यह भी कहा कि देश में एक संविधान होना चाहिए। सोशल मीडिया पर पंडित मिश्रा के बयान का विरोध हो रहा है देवास में कुछ संगठनों ने इस संबंध में अभद्र टिप्पणी भी की थी, जिसके कारण कोतवाली सीहोर में पंडित प्रदीप मिश्रा के समर्थकों द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई थी|

कथा कार पंडित प्रदीप मिश्रा की संविधान के खिलाफ टिप्पणी ने भारत के उन नागरिकों को आहत किया है जो संविधान में विश्वास करते हैं और यदि वे समय पर माफी और अपने शब्दों को वापस नहीं लेते हैं, तो वर्ग संघर्ष उत्पन्न हो सकता है। पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा संविधान के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को देखते हुए उनके खिलाफ देशद्रोह, अशांति फैलाने और लोगों को भड़काने के लिए प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए। सोलंकी ने पंडित प्रदीप मिश्रा की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में दीपक सोनकर, चैन सिंह परवल, प्रेम मालवीय, बलराम बिरगोडिया और अन्य शामिल हैं।