अपने नेताओं को खुश करने के लिए समर्थक भी अजब -गजब कारनामे करते है। नेताजी को फलों से तो कभी मिठाइयों से तोलते तो कई बार देखा होगा .. लेकिन इंदौर में एक नेता के समर्थको ने तोअपने नेताजी का दूध से शुद्धिकरण किया। दरअसल 307 जैसी गंभीर धारा में जेल में बंद  इंदौर कांग्रेस के दबंग नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खास माने जाने वाले राजू भदौरिया को अदालत से जमानत मिली थी। जेल से बाहर आते ही समर्थको और पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजू भदौरिया का स्वागत बैंड-बाजो और डीजे  के साथ किया। वहीँ शुद्धि के लिए समर्थको द्वारा राजू  भदौरिया का दूध से अभिषेक भी किया गया।

जेल में बंद रहने के दौरान पार्षद बने राजू भदौरिया 

राजू भदौरिया पर नगर निकाय चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी के कार्यालय में तोड़फोड़ करने और जान से मारने की कोशिश जैसे आरोप में इंदौर के हीरा नगर पुलिस स्टेशन में धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया था और राजू को पुलिस ने राजस्थान के कोटा से 13 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बता दें कि नगर निकाय चुनाव में राजू भदौरिया इंदौर के वार्ड 2 से कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी थे। कांग्रेस प्रत्याशी राजू भदौरिया ने जेल में बंद रहने के बाद भी चुनाव जीता और पार्षद बन भी गए।

राजू भदौरिया - टाइम आने पर सबका हिसाब होगा .

कांग्रेस के नेता राजू भदौरिया को जैसे ही जमानत मिली  तो उनके स्वागत के लिए  समर्थकों और कार्यकर्ताओं का हुजूम जेल के बाहर उमड़ पड़ा। वहीँ कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया ने इस मौके पर कहा कि -आज इनका टाइम चल रहा  है.लेकिन जब हमारा टाइम आयेगा तो सब हिसाब चुकाया जायेगा।