कांग्रेस ने तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। तीन राज्यों में 229 उम्मीदवारों के नाम घोषित किये गए हैंहैं। इनमे मध्यप्रदेश के 144 उम्मीदवारों के नाम हैं।
संभावाना ये भी जताई जा रही है कि कांग्रेस आने वाले दो दिनों के भीतर यानी संभवत: 16 को दूसरी और 17 अक्टूबर को उमीदवारों की तीसरी और आखरी सूची भी जारी कर देगी। मध्यप्रदेश में भाजपा अपनी चार लिस्ट जारी कर चुकी है।
कांग्रेस ने बड़वानी एसटी से राजन मंडलोई को टिकट दिया है. वहीं, झाबुआ एसटी से विक्रांत भूरिया, सरदारपुर एसटी से प्रताप गरेवाल, डेपलापुर से विशाव पटेल, इंदौर-1 से संजय शुक्ला, इंदौर-2 से चिंतामणि चौकसे चिंटू, इंदौर-4 से राजा मंडवानी, सांवेर एससी से महेश परमार, घटिया एससी से रामलाल मालवीय को टिकट दिया गया है.
मंदसौर से विपि जैन, उज्जैन उत्तर से माया राजेश त्रिवेदी, आलोट एससी से मनोज चावला, राजपुर एसटी से बाला बच्चन, खरगोन से रवि जोशी और उदयपुरा से देवेंद्र पटेल पर कांग्रेस ने भरोसा जताया है।
पूर्व सीएम कमलनाथ छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे। शिवराज के खिलाफ बुधनी से विक्रम मस्तल को टिकट दिया गया है। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर तो छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में 7 नवंबर और 17 नवंबर को वोटिंग होगी। पांच राज्यों में 3 दिसंबर को नतीजे आएंगे।