भोपाल: राज्य के सभी वनमंडलों में सभी प्रकार के निर्माण एवं वानिकी कार्य टेण्डर के जरिये ही होंगे। दरअसल इसका निर्णय पहले लिया जा चुका था, परन्तु वन अफसरों ने इसका विरोध किया था और वन मुख्यालय से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने का प्रस्ताव राज्य शासन के पास आया था। 

अब राज्य शासन ने इस पुनर्विचार प्रस्ताव को अमान्य करने की टीप लिख दी है क्योंकि जिस निर्णय का प्रशासकीय अनुमोदन हो गया है, उसे बदला नहीं जा सकता है। अब इस निर्णय से मनमर्जी तरीके से निर्माण एवं वानिकी कार्य करने पर रोक लगेगी तथा गड़बडिय़ों की गुंजाईश भी नहीं रहेगी।