मेगास्टार अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 14' KBC का क्रेज आज भी कायम है। हॉट सीट पर बैठने की इच्छा लिए प्रतियोगी देश के कोने-कोने से आते हैं, जो सामान्य ज्ञान के आधार पर करोड़पति बनने का सपना देखते हैं। हालांकि KBC प्लेटफॉर्म पर कुछ ऐसे सवाल पूछे जाते हैं, जिन पर कंटेस्टेंट की सुई अटक जाती है और उन्हें समझ नहीं आता कि आगे बढ़ें या फिर सवाल को वहीं छोड़ दें। पिछले एपिसोड में भोपाल के पत्रकार और न्यूज एंकर दीपेश जैन ने भी शिरकत की थी। दीपेश एक मुश्किल सवाल का जबाव देने में उलझ गए।

' KBC 14' के पिछले एपिसोड में भोपाल के पत्रकार और न्यूज एंकर कंटेस्टेंट दीपेश जैन ने सबसे पहले फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का जबाव दिया और हॉट सीट तक पहुंचने का सफ़र तय किया। KBC के मंच पर अपने साथी प्रतियोगियों के साथ खेलने के अलावा, उनके पास बिग बी के साथ बिताए कुछ यादगार पल भी थे। हालांकि दीपेश ने बहुत अच्छा खेल खेला, लेकिन वे 25 लाख रुपये के सवाल पर अटक गए।

बिग बी द्वारा पूछे गए 12 सवालों के सही जवाब देकर दीपेश जैन ने जीते 12 लाख 50 हजार रुपये जीते। लेकिन जब 25 लाख रुपए का सवाल आया तो वे सोच में पड़ गए। बिग बी ने उनसे पूछा- सिक्किम के किस विधानसभा क्षेत्र में सभी मतदाता बौद्ध मठवासी समुदाय के हैं?

दिए गए विकल्प कुछ इस तरह से थे- A- संघ, B- धर्म, C- कर्म, D- सूत्र। सही उत्‍तर है → संघ।

हालांकि दीपेश जैन को इस प्रश्न का सही उत्तर नहीं पता था। उसके पास दो विकल्प थे- रिस्क लें और गेम को आगे बढ़ाएं या फिर गेम से क्विट कर जाएं। दीपेश ने जोखिम न लेने का फैसला किया, क्योंकि उसके पास कोई लाइफ लाइन नहीं बची थी। उन्होंने खेल को वहीं छोड़ देने का फैसला किया।

हालांकि, जब बिग बी ने उनसे कहा अगर आप आगे खेलते को आपका जवाब क्या होता तो दीपेश ने विकल्प B-  यानि कि धर्म को लॉक कर दिया, जो कि गलत जवाब था। अच्छा हुआ कि दीपेश ने गेम से क्विट कर दिया। इसके बाद भी दीपेश 12 लाख 50 हजार रुपये जीतकर अपने घर ले जाने में सफ़ल रहे।