RJD बिहार इकाई के प्रमुख जगदानंद सिंह ने कहा की PFI  ( पापुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया ) संगठन  RRS की तरह है.जो अपनी समुदाय की सेवा करना चाहती है तो सरकर उन्हें देशद्रोही क्यों कहती हैं? जगदानंद सिंह ने दावा किया कि राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल और पाकिस्तान के लिए जासूस के रूप में काम करने वाले लोग हिंदू हैं और आरएसएस से जुड़े हैं. उनका यह  बयान पिछले हफ्ते फुलवारी शरीफ संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल के भंडाफोड़ से संबंधित सवालों के जवाब में आया .

गिरफ्तार  पाकिस्तानी एजेंट RSS और हिंदू समुदाय से संबंधित थे.

पटना में मडिया से बातचीत के जगदानंद सिंह ने आरोप लगाया की : " सुरक्षा बलों ने जब भी पाकिस्तानी एजेंटों के रूप में खतरनाक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, वे सभी RRS और हिंदू समुदाय से संबंधित थे.सरकार को यह  बताना चाहिए कि एक विशेष समुदाय के युवाओं द्वारा क्या कृत्य किया गया जो राष्ट्र के लिए खतरा बन गया। विभाजन के दौरान, बड़ी संख्या में मुस्लिम परिवार पाकिस्तान गए और उनके रिश्तेदार दोनों देशों में रह रहे हैं। क्या वे स्पष्ट कर सकते हैं क्या पाकिस्तान में अपने रिश्तेदारों से बात करना अपराध है? "जांच एजेंसियों पर केंद्र के निर्देश पर काम कर रही है ,भाजपा देश में जो कुछ भी कर रही हैं, RJD उसे स्वीकार नहीं करेगी ".

जगदानंद सिंह ने पेंडुलम से की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तुलना 

RJD बिहार इकाई के प्रमुख ने कहा कि "नीतीश कुमार के पास अब राजनीतिक ताकत नहीं है। वह लालू प्रसाद की कभी-कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मदद लेते हैं."भाजपा और JDU केवल सत्ता का आनंद लेने के लिए एकजुट हैं. उनका जनता से कोई लेना-देना नहीं है.  2020 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ने भाजपा नेताओं के इशारे पर बिहार के जनादेश को लूटा ..2025 में वह और तेजस्वी यादव सत्ता में आयेंगे .