अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'थैंक गॉड' रिलीज़ से पहले ही विवादों के घेरे में है। मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विश्वास सारंग ने केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखकर फिल्म पर बैन लगाने की मांग की है। बता दें फिल्म आगामी 25 अक्टूबर को प्रसारित होने वाली है।
फिल्म कायस्थ समाज के आराध्यदेव चित्रगुप्त पर फिल्माए गए सीन्स को लेकर विवाद है। आरोप है कि चित्रगुप्त के किरदार में अभिनेता अजय देवगन आपत्तिजनक और अश्लील भाषा का उपयोग कर रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद से ही फ़िल्म को लेकर इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं।
वहीं मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री सारंग ने पत्र में लिखा है कि बॉलीवुड में अनेक फिल्म निर्माताओं एवं कलाकारों द्वारा भारत में बनने वाली फिल्मों में हिंदू समाज के देवी-देवताओं/आराध्यदेवों के ऊपर गंभीर आपत्तिजनक टिप्पणियों एवं अश्लील दृश्यों का समावेश किया जा रहा है।
.png)
साथ ही उन्होनें फ़िल्म में अजय देवगन का नाम चित्रगुप्त होने पर भी आपत्ति जताई है। पत्र में लिखा जी की फ़िल्म के ट्रेलर में कुछ आपत्तिजनक दृश्य भी दिखाए गए हैं। कायस्थ समाज ने भी फिल्म के प्रति कड़ा विरोध जताया है। । उन्होंने केंद्रीय मंत्री से फिल्म थैंक गॉड के 25 अक्टूबर को रिलीज़ पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश प्रदान कर समस्थ कायस्थ/ हिंदू समाज की भावनाओं को आहत होने से बचाने का अनुरोध किया है।
फ़िल्म में चित्रगुप्त के किरदार के विवादित चित्रण की वजह से लोगों में इसे लेकर काफी गुस्सा है, इसको लेकर कायस्थ समाज के साथ-साथ हिंदू संगठनों ने हिंदुओं की भावनाएं आहत करने की बात कही है। फिल्म के आपत्तिजनक दृश्यों को लेकर कायस्थ और अन्य हिंदू संगठनों की एक बैठक भी बुलाई थी, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि फिल्म पर तत्काल बैन लगाने मांग की जाए।