लगभग हर किचन में प्रेशर कुकर का इस्तेमाल होता है। कुकर में खाना बनाना भी दूसरे बर्तनों के मुकाबले काफी आसान होता है।कुकर में कोई भी खाना जल्दी पक जाता है। रबड़ के ढीले होने के कारण कुकर में प्रेशर नहीं बनता, जिससे खाना बनाना मुश्किल हो जाता है।
अक्सर देखा गया है कि कुकर में रबड़ सही न होने की वजह से कुकर में प्रेशर नहीं आता, जिससे खाना पूरी तरह से नहीं बनता है या जल जाता है। कुकर से पानी निकलने की संभावना भी बढ़ जाती है। किचन में इन घरेलू टिप्स को अपनाकर आप कुछ समय के लिए कुकर की इस समस्या से निजात पा सकते हैं।
महिलाएं जल्दी खाना पकाने के लिए प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन कुछ दिनों तक कुकर को इस्तेमाल करने के बाद ये अक्सर पाया जाता है कि इसकी रबड़ ढीली हो जाती है। जिससे कुकर में प्रेशर ठीक से नहीं बन पाता है। अगर आपको कभी भी यह समस्या होती है, तो आप अपने किचन में कुछ टिप्स और ट्रिक्स अपनाकर कुकर के ढीले रबर को बिना बदले उसे अस्थायी रूप से फिट कर सकते हैं। वो कैसे आइए जानते हैं।
कुकर के ढीले रबड़ को कसने के उपाय-
रेफ्रिजरेट करें: कभी-कभी जब कुकर की रबर ढीली हो जाता है और ढक्कन से अपने आप बाहर आने लगता है। ऐसे में आप रबर को 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। 10 मिनिट बाद इसे फिर से कुकर के ढक्कन पर चढ़ा देने पर आपका पुराना ढीला रबर एक बार फिर नए रबर की तरह टाइट हो जाएगा।
ठंडे पानी से धोने पर: अगर कुकर का रबर ढीला हो गया है, तो इसे ढक्कन से हटा दें और तुरंत ठंडे पानी में धो लें, ऐसा करने से रबड़ पहले से सख्त हो जाएगी और कुकर में प्रेशर बन जाएगा।
आटे का प्रयोग करें: कुकर के ढक्कन के चारों ओर आटे की एक लोई रखें और ढक्कन को बंद कर दें। ऐसा करते समय कुकर का प्रेशर बनने तक ढक्कन लगा कर रखें। इन उपायों को अपनाकर आप कुछ समय के लिए अपने कुकर से काम चला सकते हैं।