भोपाल: राज्य के जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभिायंता शिशिर कुशवाहा ने यमुना कछार ग्वालियर के तत्कालीन प्रभारी मुख्य अभियंता आरपी झा के खिलाफ मिली भ्रष्टाचार की शिकायत की जांच हेतु मुख्य अभियंता बोधी भोपाल को नियुक्त किया है। जांच प्रतिवेदन एक माह में प्रस्तुत करने के लिये कहा गया है। 

दरअसल, उक्त प्रभारी मुख्य अभियंता के विरुध्द जल संसाधन संभाग गोहद में साफ-सफाई एवं अन्य विभागीय कार्यों में अधिकारिता की सीमा से अधिक वर्क आर्डर दिये जाने एवं प्रति घण्टा की दर से कार्य कराने हेतु दी गई अनुमतियों के माध्यम से कार्यपालन यंत्री के साथ मिलकर किये गये भ्रष्टाचार के संबंध में राज्य शासन को 11 अक्टूबर 2023 को शिकायती पत्र प्राप्त हुआ था। इसी शिकायत की जांच हेतु जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।