LPG Cylinder Explosion: देश की राजधानी दिल्ली के घंटाघर इलाके में आज सुबह एक घर में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग़ लग गई. आग़ की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. फ़िलहाल, आग पर काबू पा लिया गया हैं.

16 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला-

ख़बरों के मुताबिक, मकान की दूसरी मंजिल पर एलपीजी सिलेंडर फटने से अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग़ की तेज़ लपटे निकालनी शुरू हो गई. हालांकि, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग़ पर काबू पा लिया हैं.

इस बीच घर में फंसे 16 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. जिसमें 3 पुरुष, 7 महिलाएं और 6 बच्चे शामिल हैं. किसी के भी हताहत होने की ख़बर अभी तक सामने नहीं आई हैं.