बिग बॉस 16 के लेटेस्ट एपिसोड में, शालिन भनोट ने टीना दत्ता से बात करते हुए दावा किया था कि वह अपनी पूर्व पत्नी दलजीत के सबसे अच्छे दोस्त' हैं। अब, दलजीत ने दोनों की बातचीत पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और शालीन के अच्छे दोस्त' वाले दावे पर जबरदस्त तरीके से पलटवार किया है।
दलजीत ने ट्वीट किया, 'नहीं, मैं तुम्हारी सबसे अच्छा दोस्त नहीं हूं, शालिन। मेरे बच्चे के लिए महीने में एक या दो महीने में एक बार मिलने को दोस्ती का रूप नहीं दिया जा सकता है। मैं आपके प्रेम जीवन के लिए शुभकामनाएं देती हूँ लेकिन कृपया मुझे अपनी कल्पनाओं और कहानियों से दूर रखें, और आप इसे मजाकिया कह रहे हैं वास्तव में टीना आपके लिए कोई कठिन भावना नहीं है।
बिग बॉस 16 के बुधवार के एपिसोड में, शालिन भनोट और टीना दत्ता को आपस में बातचीत करते देखा गया। इस दौरान टीना ने शालिन से पूछा कि क्या दलजीत के साथ उनकी शादी 'अब्यूसिव' थीं। शालिन ने टीना की इस बात को सिरे से नकार दिया और कहा कि वह और दलजीत अच्छे दोस्त हैं। इतना ही नहीं उन्होंने टीना से वादा किया कि वह उन्हें कभी भी चोट नहीं पहुचाएंगे।
वहीं टीना, शालिन के साथ अपनी बढ़ती नजदीकियों को लेकर थोड़ी उलझन में हैं। अपनी उलझन जाहिर करते हुए टीना ने कहा कि अगर उसके और शालिन के बीच कुछ होता है तो यह उसके लिए थोड़ा अजीब होगा क्योंकि वह दलजीत को जानती है।