यूपी के लखीमपुर खीरी में दो दिन पहले यानि कि बुधवार को नाबालिग दलित बहनों की लाश पेड़ से लटकती मिली थी। दोनों मृतक लड़कियां सगी बहनें थीं। मामले को लेकर लखीमपुर के एसपी का कहना है, कि परिवार की निशानदेही पर ही उनके पड़ोस में ही रहने वाले नामजद सभी 6 अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
शादी करने के लिए दबाव बनाने के बाद इन लड़कियों की हत्या की गई है। वहीं एक आरोपी को एनकाउंटर करते समय भी गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है, कि एनकाउंटर के समय उस आरोपी के पैर में गोली लग गई थी। पुलिस का कहना है कि लड़कियों की हत्या करने से पहले लड़कियों का रेप किया गया है।
Video of accused (out of six) - Junaid - who is arrested following an encounter in sugarcane field. #LakhimpurKheri @TheNewIndian_in pic.twitter.com/UGISdnFdCn
— Alok Arjun Singh (@AlokReporter) September 15, 2022
लड़कियों की मां का कहना है, कि आरोपियों ने 'सामने से लड़कियों को अगवा किया और इसके बाद दोनों का रेप करके उनकी हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि इसके बाद आरोपियों ने मिलकर सबूतों को मिटाने की भी कोशिश की, और लड़कियों के गले में फंदा डालकर दोनों की हत्या कर दी। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी।
आरोपी जुनैद, सुहेल, हाफिजुर रहमान और जुनैद को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी छोटू उन लड़कियों के घर के पास ही रहता था। उस पर नामजद एफआईआर की गई थी। छोटू नाम के इस आरोपी ने ही बाकी के तीन लड़कों से लड़कियों से परिचय कराया था, इसके बाद ही उनकी दोस्ती हुई थी।
एसपी ने बताया कि, "आरोपी बुधवार को दोपहर के समय गांव में मोटरसाइकिल से लेकर आए थे। इसके बाद वो लड़कियों को लेकर खेत में चले गए, और वहां जाकर लड़कियों का रेप किया, लड़कियों ने उन पर शादी करने के लिए ज़ोर डाला जिसके चलते ही दोनों की हत्या कर दी गई। कई बिंदुओं पर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।