भोपाल: राज्य के विधि विभाग ने सिटिंग एवं रिटायर्ड जजों के मंहगाई भत्ते में वृध्दि कर दी है। जारी आदेश के अनुसार, मप्र न्यायिक सेवा के सेवानिवृत्त सदस्यों को छठवें वेतनमान पर मिल रहे 203 प्रतिशत मंहगाई भत्ते को 1 जुलाई 2022 से बढ़ाकर 212 प्रतिशत किया गया है जबकि न्यायिक सेवा के वर्तमान सदस्यों को भी छठवें वेतनमान पर 1 जुलाई 2022 से मंहगाई भत्ता 203 प्रतिशत के स्थान पर 212 प्रतिशत दिया जायेगा। इस बढ़े हुए भत्ते का भुगतान एरियर सहित नकद में किया जायेगा।
🏏 खेल
सिटिंग एवं रिटायर्ड जजों का मंहगाई भत्ता बढ़ाया
इस बढ़े हुए भत्ते का भुगतान एरियर सहित नकद में किया जायेगा..!