भोपाल: राज्य के विधि विभाग ने मप्र न्यायिक सेवा के सदस्यों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ा दिया है। पहले उन्हें 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलता था जो अब 46 प्रतिशत कर दिया गया है। इस महंगाई भत्ते का भुगतान उन्हें गत 1 जुलाई 2023 से किया जायेगा।
यह वृद्धि केंद्र सरकार द्वारा गत 20 अक्टूबर 2023 को अपने कर्मियों के लिये बढ़ाई गई महंगाई भत्ता दर के अनुसार की गई है। राज्य के कर्मियों का अभी तक केंद्र के समान डीए नहीं बढ़ाया गया है।