UP के जौनपुर से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। जौनपुर जिले के मछलीशहर क्षेत्र के बेलासिन गांव में रामलीला मंचन के दौरान भगवान शंकर की भूमिका निभा रहे कलाकार की मंच पर ही हार्ट अटैक से मौत हो गई। कलाकार की मौत के बाद पूरे गांव में दुख का माहौल है। इस घटना के बाद कमेटी ने इस वर्ष के रामलीला मंचन को स्थगित कर दिया है।

कुछ दिनों पहले UP के फतेहपुर से भी रामलीला के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ने से हनुमान का किरदार निभआ रहे कलाकार की भी स्टेज पर ही मौत हो गई थी। अब कुछ इसी तरह की घटना जौनपुर से सामने आई है।

मृतक कलाकार पिछले पांच साल से भोलेनाथ की भूमिका निभा रहे थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में कलाकार को साफ तौर पर स्टेज पर गिरते हुए देखा दा सकता है।

1970 से, जौनपुर के मछलीशहर तालुक में बेलासिन ग्राम आदर्श रामलीला समिति के बैनर तले, रामलीलाओं का आयोजन स्वयं ग्राम कलाकारों द्वारा किया जाता रहा है। रामलीला के पहले सीन की शुरुआत ही भगवान शंकर की आरती से हुई थी।

बाबा भोलेनाथ की भूमिका निभा रहे कलाकार का नाम राम प्रसाद उर्फ छब्बन पांडे बताया जा रहा है। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया लेकिन वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं होने के कारण उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कलाकार के निधन की खबर मिलते ही अन्य कलाकार व रामलीला समिति काफी निराश हो गए