साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के पिता कृष्णा घट्टामनेनी का आज सुबह निधन हो गया। उन्होंने 79 साल की उम्र में हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। कृष्णा घट्टामनेनी एक प्रसिद्ध तेलुगु सुपरस्टार थे। आपको बता दें कि महेश बाबू की मां का भी कुछ महीने पहले निधन हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ दिनों पहले उनके पिता को दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें हैदराबाद के एक अस्पताल में ले जाया गया था। हैदराबाद के कॉन्टिनेंटल अस्पताल के डॉक्टरों की ओर से एक बयान सामने आया है, उन्होंने कहा है कि कृष्णा घट्टामनेनी को कल दिल का दौरा पड़ा था।
कृष्णा खट्टमनेनी को अस्पताल ले जाने के बाद उनका तुरंत इलाज शुरू किया गया। फिल्म उद्योग में कृष्णा घट्टमनेनी के योगदान को याद किया जाएगा। महेश बाबू की मां का पिछले दो महीने पहले निधन हो गया था। महेश बाबू की मां का देहांत होने के बाद परिवार अभी अपने दुख से उबर भी नहीं पाया था और अब एक्टर के पिता भी साथ छोड़ गए ये उनके लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। पिता की मृत्यु के बाद महेश बाबू बुरी तरह टूट चुके हैं।
महेश बाबू अक्सर अपने पिता के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते थे। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने भी कृष्णा घट्टामनेनी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वहीं जब से फैंस को कृष्णा खट्टमनेनी के निधन की खबर मिली फैंस में भी काफी निराशा है और वे अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। महेश बाबू का परिवार इन दिनों काफी मुश्किलों से गुजर रहा है।
आपको बता दें कि महेश बाबू के पिता कृष्णा तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के बड़े स्टार रह चुके हैं, जिनके प्रशंसकों ने उनके नाम के आगे एक सुपरस्टार जोड़ दिया है। कृष्णा का असली नाम घट्टामनेनी शिव राम कृष्ण मूर्ति है। उन्होंने केवल फिल्मों के लिए अपना नाम बदलकर कृष्णा कर लिया। अभिनेता, निर्माता, निर्देशक होने के साथ-साथ वे एक राजनेता भी थे। उन्होंने अपने 5 दशक के करियर में करीब 350 फिल्मों में काम किया। कृष्णा को पद्म विभूषण से भी नवाजा गया था।