देश में गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई जा रही है। हालांकि, दो साल तक कोरोना महामारी से लड़ने के बाद अब लोग इस साल गणपति उत्सव को पूरे हर्षोल्लास और ढोल नगाड़ों के साथ मना रहे हैं। गणपति बप्पा बॉलीवुड स्टार्स के घर भी बिराजे हैं। अंबानी परिवार ने भी 31 अगस्त को एंटिला में बप्पा का भव्य स्वागत किया और डेढ़ दिन बाद उन्होंने ढोल की थाप के साथ बप्पा को विदा किया। अंबानी परिवार के गणपति विसर्जन में शामिल होने के लिए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी पहुंचे। इस दौरान एक बार फिर रणवीर सिंह का अलग अंदाज देखने को मिला।

गणेश विसर्जन में पहुंचे रणवीर और दीपिका-

गणपति विसर्जन से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस वीडियो में रणवीर और दीपिका अंबानी परिवार के साथ ट्रक में बैठकर गणपति बप्पा को विदाई देने के लिए बीच पर जाते नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां दीपिका पादुकोण सूट और बड़े ईयररिंग्स पहने नजर आईं तो वहीं रणवीर सिंह कुर्ता और पजामे में नजर आ रहे हैं। वीडियो में जहां दीपिका बेहद शांत बैठी हैं और पूरा समय एन्जॉय कर रही हैं, तो वहीं रणवीर सिंह की एनर्जी हमेशा की तरह बुलंद है।

ट्रक में डांस करते दिखे रणवीर सिंह-

गणपति बप्पा को विदा करते समय रणवीर सिंह पूरे जोश में दिखाई दिए। ट्रक में बैठने के बाद चारों तरफ ढोल पीटते देख रणवीर खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने उठकर खूब डांस किया। रणवीर और दीपिका की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर भीड़ भी उमड़ी थी। विसर्जन के वीडियोस और तस्वीरों को दीपिका पादुकोण के फैन क्लब ने इंटरनेट पर शेयर किया है। दीपिका और रणवीर की अगली फिल्मों के बारे में बात करे तो दीपिका फिर से पठान, जवान में शाहरुख खान के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेगी। तो वही रणवीर सिंह अब सिम्बा के बाद रोहित शेट्टी के सर्कस में दिखाई देंगे।