दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर आई नन्ही परी, माता-पिता बना कपल


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह माता-पिता बन गए हैं। एक्ट्रेस ने एक बेटी को जन्म दिया है, कपल ने एक पोस्ट साझा करके और प्रशंसकों के साथ खुशखबरी दी..!!

दीपिका पादुकोण पिछले काफी समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। फैंस उनके मां बनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं एक्ट्रेस खुद भी पहले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड थीं। ऐसे में अब ये खबर सामने आ रही है कि दीपिका और रणवीर सिंह माता-पिता बन गए हैं। उसके घर लक्ष्मी आई है। एक्ट्रेस को शनिवार को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था।

उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह अपने पति रणवीर सिंह और उनके परिवार के साथ एचएन हॉस्पिटल जाती नजर आ रही थीं। अब दीपिका-रणवीर ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर बेबी गर्ल के आने की जानकारी दी है। दीपिका के घर बेटी के जन्म की खबर सुनने के बाद उनके फैंस और सेलेब्स सोशल मीडिया पर कमेंट कर उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

दीपिका और रणवीर ने गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन बेटी का स्वागत किया। डिलीवरी से पहले दोनों ने सिद्धिविनायक जाकर बप्पा का आशीर्वाद लिया था, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।

एक्ट्रेस ने ये जानकारी इसी साल फरवरी में अपने फैंस के साथ शेयर की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उनका बच्चा सितंबर में आने वाला है।

जब से उन्होंने यह खबर साझा की है, तब से दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। कई लोगों ने उनके बेबी बंप को लेकर भी सवाल उठाए, लेकिन दीपिका ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी शूट की तस्वीरें शेयर कर सभी का मुंह बंद कर दिया।

आपको बता दें कि एक्ट्रेस हाल ही में नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 AD' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन भी नजर आए थे। अब दीपिका जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में एक महिला पुलिसकर्मी का किरदार निभाती नजर आएंगी। इसमें रणवीर सिंह, अजय देवगन, करीना कपूर, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ समेत कई सितारे नजर आएंगे।