दीपिका पादुकोण दुनिया की शीर्ष 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं की सूची में शामिल होने वाली एकमात्र इंडियन एक्ट्रेस हैं। ये लिस्ट एक साइंटिस्ट ने तैयार की है। उन्होंने बयूटी को मेजर करने के ले मेथ्स के फॉर्मुले का इस्तेमाल किया है। दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक मानी जाती हैं। दीपिका न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी काफी फेमस हैं। 'ओम शांति ओम' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली दीपिका ने अपने करियर के दौरान कई सारी हिट फ़िल्में दी हैं।

अपनी दमदार एक्टिंग से दीपिका ने फैंस के दिल में एक अलग ही जगह बनाई है। वहीं खूबसूरती के मामले में भी दीपिका पादुकोण किसी से कम नहीं हैं। बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण को दुनिया की टॉप 10 सबसे ब्यूटीफुल लेडीज की लिस्ट में शामिल किया गया है। इस लिस्ट में दीपिका नौवें नंबर पर हैं।

दरअसल, विज्ञान के अनुसार जोडी कॉमर को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला घोषित किया गया है। वहीं बेयॉन्से और किम कार्दशियन ने भी टॉप 10 में जगह बनाई। एक साइंटिसिट ने दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्टतैयार करने के लिए 'गोल्डन रेश्यो ऑफ ब्यूटी' नामक एक प्राचीन यूनानी तकनीक का इस्तेमाल करते हुए लेटेस्ट कम्प्यूराइज़ड् मैपिंग स्ट्रेटजी का उपयोग किया है।

रिपोर्ट के अनुसार, 'सुंदरता का सुनहरा अनुपात', जिसे Phi  के नाम से भी जाना जाता है, एक मेथमेटिकल फॉर्मुला है है जिसमें शारीरिक पूर्णता का सूत्र लागू होता है। प्राचीन यूनानियों के अनुसार, किसी व्यक्ति के चेहरे और शरीर के बीच एक निश्चित रेश्यो के संदर्भ में सुंदरता को मापा जा सकता है, और न्यूमेरिक रूप में रेश्यो 1.618 के करीब है, जो Phi  के बराबर है। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने इस पैमाने पर 91.22 फीसदी के साथ टॉप 10 खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में 9वां स्थान हासिल किया है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण की कई बड़ी रिलीज पाइपलाइन में हैं। वह 'पठान' में शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा, वह अपने अगले प्रोजेक्ट की भी शूटिंग कर रही हैं जिसमें प्रभास और अमिताभ बच्चन भी हैं। दीपिका 'द इंटर्न' के हिंदी रीमेक में भी नजर आएंगी।