बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। पिछली रात को एक्ट्रेस एक बार फिर चर्चा में आ गईं। दरअसल दीपिका पादुकोण की तबीयत से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई। दीपिका पादुकोण को अचानक तबीयत खराब होने की वजह से मुंबई के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। 

दीपिका पादुकोण को कल देर रात घबराहट की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स से पता चला है, कि दीपिका को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक्ट्रेस के परिवार या फ्रेंड्स की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया गया है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में दीपिका के कई सारे टेस्ट भी किए गए हैं। 

वहीं बताया जा रहा है, कि दीपिका पादुकोण की हालत अब पहले से बेहतर हैं। वे रिकवर कर रही हैं। बहरहाल फिलहाल अभी ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने आने का सभी को इंतजार है। दीपिका के एडमिट होने की ख़बर सामने आने के बाद से फैंस दीपिका के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका पादुकोण को लगभग 1 महीने पहले भी तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा था। बताया गया था कि उन्हें हार्ट बीट से संबंधित कोई दिक्कत हुई थी। फिर से दीपिका की तबीयत खराब होने से फैंस थोड़े परेशान हैं।