हाल ही में दीपिकी पादुकोण की खराब तबियत की ख़बरें आईं थी। उन्हें बेचैनी की शिक़ायत के चलते हॉस्पियल में एडमिट कराया गया था। ख़ास बात ये है, कि दीपिका अब बिलकुल ठीक हो गई हैं. इतना ही नहीं अब उन्होंने अपने काम पर भी वापसी कर ली है। हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर डेनिम के साथ स्ट्राइप्ड स्वेटर वेस्ट में स्पॉट किया गया, दीपिका काफी खूबसूरत लग रही थीं।

दीपिका पादुकोण अक्सर अपने बिजी शेड्यूल के चलते दुनियाभर में घूमती रहती हैं। अपने काम के सिलसिले में दीपिकी को कई बार एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जाता है। इतना ही न दीपिका हर बार नए और स्टाइलिश आउटफिट में नज़र आती हैं। उन्हें साल भर अलग-अलग एयरपोर्ट लुक में आसानी से देखा गया है। वह कुछ भी पहनती है, स्टाइलिश ही लगता है। ट्रेवलिंग के दौरान भी दीपिका स्टाइल स्टेटमेंट सेट करने से नहीं चूकती हैं।

हाल ही में पैपराजी ने एयरपोर्ट पर दीपिका की कुछ फोटोज़ खींची थी। इन फोटोज में दीपिका ने ब्लैक हाई-नेक टी-शर्ट और एक जोड़ी ब्लू जींस के ऊपर स्ट्राइप्ड स्वेटर वेस्ट पहन रखी है। साथ ही क्ट्रेस ने अपने बालों का एक मेसी बन भी बनाया था। इसके साथ ही आर्म कैंडी, एक जोड़ी ब्लैक कॉम्बैट बूट्स और कुछ अन्य एसेसरीज़ के साथ दीपिता ने खुद को स्टाइल किया था। स्टार ने सख्त कोविड -19 नियमों के अनुसार एक फेस मास्क पहनकर एक एंट्री ली  और बाद में वन मिलियन डॉलर की मुस्कान बिखेरते हुए तस्वीरों के लिए पोज देते हुए मास्क को हटा दिया।

इस बीच, पेशेवर मोर्चे पर, दीपिका को आखिरी बार शकुन बत्रा की फिल्म गहरैया में देखा गया था। इसके बाद, अभिनेत्री सिद्धार्थ आनंद की पठान में शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगी। दीपिका के पास ऋतिक रोशन के साथ फाइटर भी हैं। वह नाग अश्विन की प्रोजेक्ट के और द इंटर्न की रीमेक में प्रभास के साथ भी दिखाई देंगी, जहां वह अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगी।