ग्लोबल इंडियन आइकन दीपिका पादुकोण ने आज अपना सेल्फ-केयर ब्रांड 82°E लॉन्च किया हैं। मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक कल्याण की दिशा में काम करने के लिए सबसे आगे रहने वाली एक्ट्रेस का ये बैंड प्रीमियम, हाई परफॉर्मेंस वाले प्रोडक्ट्स की पेशकश करेगा जो सेल्फ केयर के लिए रोजमर्रा की जिंदगी का एक सरल, प्रभावी और आनंददायक हिस्सा बनाते हैं।
दीपिका के इस ब्रांड का नाम 82°E मेरिडियन से प्रेरित है जो भारत के जरिए अनुदैर्ध्य रूप से चलता है और देश के स्टैंडर्ड टाइम को परिभाषित करता है। 82°E एक मॉडर्न महिला के रूप में दीपिका पादुकोण की यात्रा और अनुभव को दर्शाता है, जो भारत में बसा है लेकिन अपने आउटलुक में ग्लोबल है। ब्रांड इस महीने अपनी इनॉग्रल कैटेगरी के रूप में स्किन केयर के साथ लॉन्च होगा।
82°E के स्किन केयर प्रोडक्ट्स इन हाउस विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए जा रहे हैं, और हर प्रोडक्ट एक भारतीय इंग्रीडिएंट को एक साइंटिफिक कंपाउंड के साथ एक पावरफुल फॉर्मूला में जोड़ता है। 82°E के प्रोडक्ट्स को अच्छी तरह से सोच समझ के बनाया गया है ताकि स्किन केयर रूटीन को एंजॉय किया जा सके। 82°E के भारत का पहला सेलिब्रिटी ऑन सेल्फ-केयर ब्रांड होने पर गर्व है, जिसे ग्लोबल इंस्टीट्यूशनल वेंचर पूंजीपतियों का समर्थन मिला है।