दिल्ली एयरपोर्ट की ओर से एक नई एडवाइज़री ज़ारी की गई है। इसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। कहा जा रहा है, कि इसके बाद चेक-इन और बोर्डिंग का टाइम सामान्य से अधिक होने की उम्मीद है।
एयरपोर्ट अथोरिटी की ओर से जारी एडवाइज़री में कहा गया है, कि यात्रियों से अनुरोध है कि घरेलू प्रस्थान से कम से कम 3.5 घंटे पहले हवाईअड्डे पर पहुंचें, और सुचारू सुरक्षा जांच के लिए 7 किलोग्राम वजन का केवल 01 हैंड बैगेज ले जाएं। अतिरिक्त सुविधा के लिए कृपया सुनिश्चित करें कि आपने अपना वेब चेक-इन पूरा कर लिया है।
कृपया दिल्ली एयरपोर्ट, टर्मिनल 3 पर प्रवेश के लिए गेट नंबर 5 और 6 का उपयोग करें, क्योंकि ये इंडिगो चेक-इन काउंटरों के सबसे नजदीक हैं। इस एडवाइज़री को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है।