दक्षिण दिल्ली के छतरपुर में हिंदू एकता मंच में श्रद्धा वाकर को न्याय दिलाने के लिए आयोजित हिंदू एकता मंच द्वारा आयोजित महापंचायत में एक अजीबोगरीब दृश्य देखने को मिला। यहां पर एक महिला ने एक शख्स की चप्पल से पिटाई कर दी। महापंचायत को संबोधित कर रही एक महिला ने उस व्यक्ति के पिता को देखकर आग बबूला हो गई जिसके साथ उसकी बेटी भाग गई थी और गुस्से में महिला ने उस शख्स की चप्पलों से ताबड़तोड़ पिटाई कर दी।

श्रद्धा वाकर को न्याय दिलाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर उस व्यक्ति की मौजूदगी से महिला परेशान हो गई और उसने ये कदम उठाया। महिला की बेटी और उस व्यक्ति का बेटा पहले ही शादी के बंधन में बंध चुके हैं।

श्रद्धा वाकर को न्याय दिलाने के लिए मंगलवार को छतरपुर में हिंदू एकता मंच ने महापंचायत का आयोजन किया गया था। ये वही  इलाका है जहां आफताब अमीन पूनावाला और श्रद्धा वाकर ने किराए का मकान लिया था। 

आफताब ने कथित तौर पर मई में अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा का गला घोंटकर उसे मार डाला था। इसके बाद उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काटकर कई दिनों तक फ्रिज में रखा और फिर उन्हें कई दिनों तक राष्ट्रीय राजधानी में जगह-जगह फेंक दिया था।